मैनचेस्टर
अपनी स्पिन गेंदबाजी से भारत की इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाली बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने कहा कि टीम कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध थी।
बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी राधा (2/15) और श्री चरणी (2/30) तथा अनुभवी दीप्ति शर्मा (1/29) ने मिलकर पांच विकेट लिए, जिससे इंग्लैंड की टीम चौथे मैच में सात विकेट पर 126 रन ही बना सकी। भारत ने 17 ओवर में लक्ष्य हासिल करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।
राधा ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''इस बार का विश्वास और समर्पण वाकई अलग है। मुझे पहले के बारे में तो नहीं पता, लेकिन इस बार टीम का माहौल बहुत शानदार है और हम आगे भी बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं।''
बाएं हाथ की स्पिनर ने कहा कि हालांकि टीम को अभी भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करना है, लेकिन वह हर हाल में दबदबा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ''दबदबा बनाकर खेलना ऐसा रास्ता है जिस पर हम जाना चाहते हैं। हम जानते हैं कि अभी हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन यह अलग टीम है जो हावी होकर खेलना चाहती है।''

More Stories
मोना अग्रवाल, निषाद कुमार और रिंकू ने जीते गोल्ड, शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
अजीत अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा संभालेंगे जिम्मेदारी, BCCI ने नई चयन समिति का किया गठन
रिंकू सिंह को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर भड़के फैंस, रणजी में 112 और नाबाद 118 रन बनाकर मचाया तहलका