दंतेवाड़ा
जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, लाइवलीहुड कॉलेज में एक्सिस बैंक द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में फील्ड ऑफिसर एवं ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों हेतु युवाओं का चयन किया जा रहा है। रोजगार शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल हुए और चयन प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा। एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं और जिले के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
प्रदेश में धमतरी जिला अव्वल; 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे पूरा, 63 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार
मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन