प्रयागराज
इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुरुवार को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। प्रकरण की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने अब न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना को नियुक्त किया है।
पीठ आज उपलब्ध नहीं थी, इसलिए सुनवाई टल गई। नई तारीख क्या नियत की गई है, यह भी नहीं पता चल सका है। वाद संख्या नौ में (मंदिर पक्ष के) अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने यह जानकारी दी।
अब तक इस प्रकरण में न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायणन मिश्र सुनवाई कर रहे थे। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण लखनऊ खंडपीठ में हो गया है । अब मुख्य न्यायमूर्ति ने सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना को नामित किया है।

More Stories
मेले में चाट बनी बच्चों की बीमारी की वजह! अमेठी में 102 की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप
बाढ़ के बाद लखनऊ के घरों में नागों का डेरा, कोबरा और रसल वाइपर समेत 110 सांप मिले
योगी सरकार का दिवाली-छठ पर तोहफा, यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली; कटौती पर सख्त निर्देश