अमेठी
मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार को आयोजित दशहरा मेले में चाट खाने के बाद 102 बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। बड़ी संख्या में बच्चों के अचानक बीमार पड़ने से गांव में अफरातफरी मच गई।
गंभीर हालत में 17 बच्चों को स्वशासी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक बच्चे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 16 बच्चे अभी भी भर्ती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, मामले में दो चाट विक्रेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

More Stories
बाढ़ के बाद लखनऊ के घरों में नागों का डेरा, कोबरा और रसल वाइपर समेत 110 सांप मिले
योगी सरकार का दिवाली-छठ पर तोहफा, यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली; कटौती पर सख्त निर्देश
यूपी के प्रयागराज में मकान के अंदर छिपाया नोटों का खजाना, खुदाई में मिले करोड़ों रुपये, आरोपी हिरासत में