मुरादाबाद
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे रामपुर मिलक के भक्तों की कांवड़ एक बस से टक्कर लगने के बाद खंडित हो गई। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस और थाना कटघर की पुलिस माैके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया और उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के बाद पुलिस ने कांवड़ियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर आगे रवाना कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है। कांवड़ियों की आवाजाही लगातार जारी है।

More Stories
मेले में चाट बनी बच्चों की बीमारी की वजह! अमेठी में 102 की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप
बाढ़ के बाद लखनऊ के घरों में नागों का डेरा, कोबरा और रसल वाइपर समेत 110 सांप मिले
योगी सरकार का दिवाली-छठ पर तोहफा, यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली; कटौती पर सख्त निर्देश