भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दी की प्रख्यात लेखिका श्रीमती महादेवी वर्मा की जयंती पर सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा कि प्रकृति, संवेदना और जीवन के विविध आयाम और अनछुए पहलुओं को शब्दों में पिरोकर महादेवी वर्मा ने साहित्य को परिष्कृत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व.महादेवी वर्मा की रचनाएं साहित्य ही नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की अनमोल धरोहर की तरह हैं।

More Stories
हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगा MP, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा पर्व: CM मोहन यादव
MP में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, CM डॉ. यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में करेंगे मेगा निवेश संवाद
MP को बड़ी सौगात! भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से रायपुर तक घटेगा सफर, 11 जिलों को फायदा