शिवमोगा/कर्नाटक
कन्नड़ फिल्म ''कंतारा : चैप्टर 1'' की शूटिंग के दौरान एक नाव जलाशय में पलट गई, हालांकि अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी और फिल्म निर्माण में शामिल 30 अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना शिवमोगा जिले के मस्ती कट्टे क्षेत्र में मणि जलाशय में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। यह दुर्घटना जलाशय के उथले क्षेत्र में हुई, जिससे संभावित त्रासदी टल गई। हालांकि, माना जा रहा है कि कैमरे और अन्य शूटिंग उपकरण पानी में डूब गए हैं। नुकसान का आकलन किया जाना अभी बाकी है। मौके पर पहुंची तीर्थहल्ली पुलिस के अनुसार, नाव पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी