रायपुर
प्रदेश में फिजियोथेरेपी (बीपीटी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत आवंटित सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश ले सकेंगे।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने दूसरे चरण में 279 अभ्यर्थियों को सीटों का आवंटन किया है। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में 163 सीटें रिक्त थीं।
प्रदेश में बीपीटी की 419 सीटें
प्रदेश में सात शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें प्रत्येक महाविद्यालय में 50 सीटें हैं। इस तरह शासकीय महाविद्यालयों में कुल 350 सीटें हैं। वहीं, दुर्ग स्थित अपोलो कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में 69 सीटें निर्धारित हैं। इनमें राज्य कोटे की 30, प्रबंधन कोटे की 30 और एनआरआई कोटे की नौ सीटें शामिल हैं। इस तरह प्रदेश में बीपीटी पाठ्यक्रम की कुल प्रवेश क्षमता 419 सीटें है।

More Stories
कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
वित्त मंत्री ने कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, मरीन ड्राइव, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण
धमतरी में हीरा चोरी का खुलासा, बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार