मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार रामचरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 13 जुलाई को होगा। फिल्म गेम चेंजर की कहानी एक सच्चे, निडर आईएएस अधिकारी राम नंदन की है, जो न तो दबाव में झुकता है और न ही साज़िशों से डरता है। उसका मकसद सिर्फ़ एक है भ्रष्टाचार से सीधी लड़ाई, जिससे देश में बदलाव की ऐसी लहर उठे, जिसमें जनता की आवाज गूंज उठे। राम चरण फिल्म गेम चेंजर में दोहरी भूमिका में नज़र आते हैं और दोनों ही किरदारों में उनकी आग और असर एक साथ झलकता है। वहीं कियारा आडवाणी फिल्म में ना सिर्फ़ ग्लैमर, बल्कि एक गहरा असर भी लेकर लाती हैं। ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर इस रविवार, 13 जुलाई को रात 8 बजे होगा।

More Stories
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी