मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को छतरपुर जिले के प्रवास के दौरान केन-बेतवा लिंक परियोजना संबंधी कार्यों की खजुराहो के निजी होटल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, विधायक गुनौर डॉ. राजेश कुमार वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों में जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव, कलेक्टर मृणाल मीना, एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री सिलावट ने परियोजना अंतर्गत बनने वाले ढोढन डैम की निर्माण प्रगति की समीक्षा की साथ ही विस्थापित परिवारों के मुआवजा वितरण एवं पुनर्वास संबंधित समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति नहीं छूटे। साथ ही पात्रतानुसार सभी को शासकीय योजनाओं से जोड़े। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि परियोजना के कार्य को समन्वय और सामंजस्य के साथ पूरा करें।

More Stories
अब हर घर रोशन, भोपाल के 5050 जनजातीय परिवारों को जल्द मिलेगी बिजली
उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालयों के
कृष्ण के जीवन-दर्शन, उनकी लीलाओं, लोकमंगल की भावना एवं उनके विविध स्वरूपों को कलाकार अपनी सशक्त और मनोहारी प्रस्तुतियों के माध्यम से करेंगे जीवंत