मंडी
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच चार मिल के पास रविवार तड़के करीब 4:00 बजे दिल्ली से कसोल जा रही एक वोल्वो बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस में लगभग 38 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 30 लोग घायल हुए हैं।
घायलों में से छह को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडी अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
योगी सरकार की बीसी सखी योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, 10वीं पास महिलाओं को मिलेगा मौका
प्रदेश के 75 जनपदों में डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता विकास पर जोर
UP में जमीन के रिकॉर्ड हुए डिजिटल, 65 लाख से ज्यादा वरासत ऑनलाइन दर्ज; 98% भू-नक्शे खतौनी से जुड़े