मंडी
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच चार मिल के पास रविवार तड़के करीब 4:00 बजे दिल्ली से कसोल जा रही एक वोल्वो बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस में लगभग 38 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 30 लोग घायल हुए हैं।
घायलों में से छह को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडी अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर मंडल की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में मिलेगी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
प्रेशर सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से 57 गांवों के लगभग 4405 हेक्टेयर क्षेत्र में हो रहा है सिंचाई सुविधा का विस्तार