रायपुर
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज नगर पालिका परिषद् सुकमा के वार्ड क्रमांक 01 सुभाषचंद्र बोस वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित परिवार के घर पहुंचकर उनसे भेंट की। यह पहली बार हुआ है कि जब प्रदेश के राज्यपाल इस क्षेत्र में आए है। उन्हें देखकर ग्रामीणों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई ।
राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री समीर विश्वास के घर पहुचे और उनसे बातचीत कर शासन से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। उनके आगमन से ग्रामीण अभिभूत हुए और उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया।

More Stories
रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण