लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही 44000 होमगार्ड की भर्ती करने वाली है। जिसमें सिपाही भर्ती की तर्ज पर परीक्षा और साक्षात्कार भी होगा। प्रदेश में 14 साल बाद होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। जिसके लिए 15 लाख के करीब आवेदन आ सकते हैं। सीएम योगी ने जून 2024 में भर्ती का ऐलान किया था। संभावना है कि भर्ती की प्रक्रिया जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगी।
मंत्री कर चुके है बैठक
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भर्ती को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके है। होमगार्ड की भर्ती को लेकर शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। पहले दो चरणों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है थी, लेकिन इसे अब एक चरण में ही पूरा किए जाने पर विचार चल रहा है। भर्ती परीक्षा मुख्यालय स्तर पर कराई जाएगी। हाईस्कूल पास 18 से 45 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
वर्तमान में 74 हजार जवान तैनात
होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। साथ ही दौड़ को दो किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किलोमीटर कराने पर भी विचार किया जा रहा है। होमगार्ड के लिए 1,18,348 पद स्वीकृत हैं, वर्तमान में 74 हजार जवान तैनात हैं। बाकी पद रिक्त चल रहे हैं।

More Stories
CM योगी की घोषणा पर तेजी से कार्रवाई, टेक्सटाइल पार्क के लिए जमीन ट्रांसफर के आदेश, निवेशकों के लिए अवसर
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में गिरिराज सिंह ने पढ़े कसीदे, बोले- आने वाली पीढ़ियां भी करेंगी सम्मान
महिलाओं के सशक्तिकरण पर योगी सरकार का फोकस, फ्री घर और हेल्थ सिक्योरिटी का बड़ा ऐलान