बिलासपुर
गर्मी की छुट्टी में बड़ी मम्मी के घर आए दो बच्चों की करंट से मौत हो गई। कूलर चालू करते ही बच्चे करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है।
कवर्धा के श्रृंगारपुर निवासी गीतू जायसवाल (14) और राजू जायसवाल (13) अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने बरतोरी गांव में अपनी बड़ी मम्मी के घर आए थे। गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों बच्चों ने कूलर चालू करने की कोशिश की। इस दौरान कूलर में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के समय घर में अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। हादसे की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों को सौंपा शव
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। कूलर में करंट प्रवाहित होने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

More Stories
विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के माध्यम से दिखाई वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता
रक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़ लाख रुपये की बिक्री
पीएम-राहत योजना के तहत धमतरी जिले में 31 प्रकरणों में से 13 दुर्घटना पीड़ितों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ