प्रदेश के दो मुक्केबाज खिलाड़ियों का U-22 नेशनल कैंप के लिए चयन
खेल मंत्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
भोपाल
मध्यप्रदेश के दो उभरते मुक्केबाज़ों मलिका 48 किग्रा वर्ग एवं अमन 90 किग्रा वर्ग का चयन अंडर-22 राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण शिविर 12 से 30 जुलाई तक आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट (ASI) पुणे में आयोजित होगा। मध्यप्रदेश के इन होनहार खिलाड़ियों के चयन पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मंत्री सारंग ने कहा कि मलिका और अमन जैसे युवा खिलाड़ियों का नेशनल कैंप में चयन प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में देश के लिए पदक जीतेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। पुणे में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर न केवल उन्हें तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाएगा, बल्कि आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की तैयारी के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

More Stories
टिम सीफर्ट के 93 और ग्लेन फिलिप्स के 65 रन से कीवी टीम की जीत, भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर गंभीर का दोटूक जवाब, बोले- सबको खुश करना मेरा काम नहीं
हैमिल्टन में ईशान-श्रेयस का धमाका, भारत ने 191 रन बनाए; न्यूजीलैंड के सामने 192 का लक्ष्य