लखनऊ
एस.बी सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उप्र, की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है।
इसके अलावा आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है। ये अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी, सीतापुर में तैनात थे। आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है। इनके पास अभी तक पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी थी। वहीं सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह राजयान को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।

More Stories
Ram Mandir Donation Theft Case: CBI जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्काल सुनवाई से किया इंकार
हर जरूरतमंद के इलाज की जिम्मेदारी सरकार की: मुख्यमंत्री ने गिनाईं स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश, विकास कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा