कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा पाली थाना क्षेत्र के बांधाखर नाउमुड़ा के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, चारों युवक-युवतियां एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी बांधाखर नाउमुड़ा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फ़िलहाल, पुलिस वाहन चालक की पतासाजी करने में जुटी हुई है।

More Stories
कोरबा के जल संरक्षण मॉडल का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में मिला विशेष उल्लेख
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक