रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में होगी।
बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती है। बजट से पहले होने वाली इस बैठक को खास माना जा रहा है, जिसमें विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

More Stories
महिलाओं के अधिकारों को लेकर गरमाई सियासत: बिलासपुर में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
एडवेंचर का नया ठिकाना Kawardha: जंगल सफारी में 35 किमी सफर, 22 बार नदी क्रॉसिंग