नई दिल्ली
आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। भारतीय टीम 6 बॉलिंग ऑप्श के साथ उतरा है। वडोदरा में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर पर नजरें हैं। श्रेयस अय्यर की वापसी से बल्लेबाजी क्रम में चल रहे प्रयोगों पर विराम लगा है। रविवार को कप्तान शुभमन गिल की वापसी से यशस्वी जायसवाल को शीर्ष क्रम से बाहर बैठना पड़ा। वहीं, न्यूजीलैंड टीम में नए और युवा खिलाड़ियों की भरमार है। केन विलियमसन सीरीज का हिस्सा नहीं। रचिन रवींद्र और जैकब डफी को आराम दिया गया है। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हैं। न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथों में है।
हर्षित ने किया कॉनवे को बोल्ड
हर्षित ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने 24वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेवोन कॉनवे को बोल्ड किया। कॉनवे 67 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक सिक्स है।
आखिरकार भारत को मिला पहला विकेट
आखिरकार भारत को पहला विकेट मिल गया है। हर्षित राणा ने 22वें ओवर में हेनरी निकोल्स का शिकार किया। निकोल्स ने चौथी गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच थमाया। उन्होंने 69 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने कॉनवे (52)* के साथ 117 रनों की साझेदारी की। कॉवने का साथ देने विल यंग आए हैं।

More Stories
U19 एशिया कप में भारत की कमान संभालेंगे लक्ष्य रायचंदानी, आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ टीम में शामिल
रोहित शर्मा की फिर होगी मुंबई इंडियंस में वापसी बतौर कप्तान, हार्दिक पंड्या के भविष्य पर सस्पेंस
IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक ने मचाई तबाही, भारत को मिली करारी शिकस्त