रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' की 122 वीं कड़ी में आज फिर दंतेवाड़ा जिले की उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मन की बात में हम बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब की चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का पेशन है।
स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन्होंने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे। करीब 95 प्रतिशत के साथ यह जिला दसवीं के नतीजों में टॉप पर रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया। सोचिए जिस दंतेवाड़ा जिले में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं।

More Stories
BSP की बिक्री की खबरें भ्रामक, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने किया खंडन
CGPSC भर्ती विवाद: भूपेश बघेल ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
Bhilai Steel Plant: सुरक्षा के चलते प्रोडक्शन एरिया में मोबाइल बैन