राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष एमसीबी जिला के केलहारी मंडल व मनेन्द्रगढ़ मंडल मे होना है आगमन
दोनो मंडलो मे अंबेडकर जयंती के अवसर पर समरसता दिवस मे होंगे शामिल
एमसीबी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के नेतृत्व मे तथा एमसीबी जिला के जिलाध्यक्षा श्रीमती चम्पा देवी पावले के मार्गदर्शन मे समरसता पखवाडा के अवसर पर अंबेडकर जयंती पर समरसता दिवस के रूप मे मनाया जा रहा जिसके अंतर्गत केलहारी मंडल के केराबहरा ग्राम मे कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें छग राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय राम सेवक पैकरा जी (पूर्व गृहमंत्री, छग शासन) की गरिमामय उपस्थिति मे 21 अप्रेल, दिन -सोमवार को दोपहर 12 बजे केराबहरा मे होगा । इसके पश्चात
मनेन्द्रगढ़ मंडल मे रेलवे कालोनी स्थित खैर माता मंदिर रेलवे स्कूल के पास शाम 5 बजे आयोजित होना है जिसमे छग राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय राम सेवक पैकरा जी (पूर्व गृहमंत्री, छग शासन) का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

More Stories
विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के माध्यम से दिखाई वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता
रक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़ लाख रुपये की बिक्री
पीएम-राहत योजना के तहत धमतरी जिले में 31 प्रकरणों में से 13 दुर्घटना पीड़ितों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ