रायपुर
विश्व साइकिल दिवस से पहले राजधानी रायपुर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई. इस रैली में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब और मोतीलाल साहू समेत कई लोग शामिल हुए. रैली का मकसद लोगों को सेहत और फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था.
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और जब भी मौका मिले, हर किसी को साइकिल जरूर चलानी चाहिए. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रही है. 3 जून को साइकिल दिवस मनाया जाता है, चूंकि आज रविवार है इसलिए राजधानी में आज साइकिल दिवस मनाया जा रहा है.
साइकिल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ : विधायक गुरु खुशवंत साहेब
विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि साइकिल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं. जब व्यक्ति फिट होता है तो वह अपने कार्यों में पूरी एकाग्रता और ऊर्जा के साथ जुड़ता है. उन्होंने कहा कि जीवन में साइकिल चलाना जरूरी है क्योंकि यह हमें फिट रखता है.

More Stories
छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन
खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन
ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित