नई दिल्ली
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें एक छोटे से ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को जनवरी से अब तक तीसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इससे पहले मार्च में उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था। पेट में इंफेक्शन से जुड़ी समस्या बताई गई थी, जिसके इलाज के लिए वह वहां पहुंची थीं। वहीं जनवरी में उन्हें सांस लेने में समस्या हुई थी। यह भी कहा गया था कि दिल्ली में बढ़े हुए प्रदूषण और सर्दी के चलते भी उन्हें यह परेशानी हुई है। 79 वर्षीय सोनिया गांधी फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा की सांसद हैं।
इससे पहले वह यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद थीं, लेकिन 2024 में उन्होंने संसदीय चुनाव न लड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद वह राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंची थीं। जून 2025 में भी सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तब उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बताई गई थी। बीते कुछ सालों से सोनिया गांधी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहा है। माना जाता है कि इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस में अपनी सक्रियता भी पहले के मुकाबले थोड़ी कम की है। यही नहीं राजनीतिक बैठकों, रैलियों आदि में भी वह पहले के मुकाबले कम ही दिखाई देती हैं। अभी 5 राज्यों के चुनाव प्रचार में भी उनकी सक्रियता नहीं देखी गई थी।
प्रचार की पूरी कमान राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे जैसे नेताओं ने ही संभाल रखी थी।

More Stories
फ्लाइट विवाद के बाद एयर इंडिया का बड़ा एक्शन! सभी पायलटों के होंगे Psychoactive Substance Test
अब नहीं छिपेगा AI से लिखा कंटेंट! Claude में आया Invisible Watermark, ऐसे होगी AI टेक्स्ट की पहचान
80वें स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खतरे का इनपुट, दिल्ली-NCR और कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा