रायपुर,
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से आज नया रायपुर स्थित उनके निवास, कार्यालय में एसईसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) हरीश दुहन ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान एसईसीएल के डायरेक्टर (एचआर) बिरंची दास भी उपस्थित थे।
भेंट के दौरान वन मंत्री कश्यप को सीएमडी दुहन ने एसईसीएल द्वारा राष्ट्र निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और छत्तीसगढ़ में किए जा रहे सी एस आर आधारित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि एसईसीएल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और समुदायों के उत्थान के लिए आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा। मंत्री केदार कश्यप ने एसईसीएल के योगदान की सराहना की और कहा कि कंपनी प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

More Stories
नगर सैनिकों को अब हर महीने मिलेंगे ₹30,870
अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत
लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा