खूंटी
झारखंड के खूंटी में सड़क हादसा हो गया जिसमें 1 युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के खूंटी-तोरपा पथ पर भगत सिंह चौक पेट्रोल पंप के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि बुलेट ने खड़े पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी जिससे बुलेट सवार युवक घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय शीतल कुमार कश्यप के रूप में हुई है।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
प्रदेश में धमतरी जिला अव्वल; 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे पूरा, 63 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार
मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन