कवर्धा
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़ौदा खुर्द में पुल न होने के कारण ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है. खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे को… वे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं.
तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से बच्चे घंटों तक नदी किनारे फंसे रहे. बारिश में भीगते हुए खड़े मासूम बच्चों को देखकर गांव के कुछ ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बारी-बारी से उन्हें नदी पार कराया.
अब इस रेक्यू का वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण बच्चों को नदी पार कराते दिखाई दे रहे हैं.

More Stories
दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बीएलसी एवं एएचपी घटकों में अब तक 76,086 हितग्राहियों के आवासों को केंद्र की मंजूरी
सोलर दीदियों’की पहल से 150 से अधिक घरों में स्थापित हुए सोलर रूफटॉप सिस्टम, महिला नेतृत्व और जनभागीदारी से रचा नया इतिहास