बलौदाबाजार
भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, भाटापारा विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा का सरकारी निवास है. आज दोपहर उसने छत पर चढ़कर अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. इस बात की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और भाटापारा शहर पुलिस को जानकारी दी गई. फिलहाल, आत्महत्या करने के पीछे वजह सामने नहीं आई है.

More Stories
आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से
शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर सरकार का विशेष जोर
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव सत्येन्द्र सिंह से नई दिल्ली में की मुलाकात