आमतौर पर लैपटॉप नार्मल हिट करते है। लैपटॉप में सबसे ज्यादा हीटिंग सीपीयू से होती है। जिसके टेम्प्रेचर को कंट्रोल करने के लिए उसके ऊपर कॉपर की एक खास प्रकार के हिट शिंक (गर्मी को सोखने के लिए) लगाई जाती है। और इस हिट शिंक को ठंडा रखने के लिए एक फैन लगाया जाता है। यह हिट शिंक वीजीए चिप और सीपीयू दोनों की तापमान को नियंत्रित रखता है। लैपटॉप में सीपीयू फैन लगातार नहीं चलता है वह तभी चलता है जब हिट शिंक का तापमान एक निश्चित सीमा से ऊपर चला जाता है। इसके लिए थर्मल डायोड या सेंसर सर्किट का उपयोग किया जाता है। लेकिन यदि लैपटॉप ओवर हिट होता है तो यह एक गंभीर समस्या है।
लैपटॉप के ओवर हीट होने पर ये समस्याएं आती हैं…
-लैपटॉप चलते चलते हैंग हो जाता है।
-लैपटॉप बहुत धीरे काम करता है।
-लैपटॉप ओवर हिट का एरर मैसेज देकर बंद हो जाता है।
-लैपटॉप कुछ देर चलकर अपने आप रीस्टार्ट होने लगता है।
ये सभी संकेत इस और इशारा करते है की आपका लैपटॉप हीट हो रहा है।
ओवर हीट होने पर कैसे करे समाधान:- लैपटॉप में हीट शिंक पर डस्ट आदि जमा हो जाते है जिसके कारण फैन हीट शिंक की गर्मी को बाहर की और नहीं भेज पता और शिंक का तापमान बढ़ता जाता है जिसके कारण लैपटॉप मे सीपीयू सीमा से ज्यादा गर्म हो जाता है और उसके काम करने की क्षमता पर असर होता है।
इसके लिए हीट शिंक पर से गंदगी को साफ करे।
लैपटॉप में सीपीयू पर ज्यादा लोड होने पर भी प्रोसेसर तेजी से गर्म होता है। इसके लिए टास्क मेनेजर में जाकर बिना मतलब के प्रोसेस को बंद कर दे।
लैपटॉप में वायरस होने पर भी प्रोसेसर बहुत ज्यादा गरम होने लगता है क्युकी प्रोसेसर लगातार काम करता रहता है। इसके लिए एंटीवायरस से लैपटॉप के सिस्टम को स्कैन करे।
कभी कभी लैपटॉप की बैटरी के गरम होने से भी लैपटॉप हीट होने लगते है। ऐसी स्थिति में बैटरी खराब हो।
ऊपर दिए हुए उपाय करने पर भी यदि लैपटॉप ओवर हीट कर रहा है तो लैपटॉप के मदरबोर्ड में खराबी है।
लैपटॉप में थर्मल सेंसिंग सर्किट काम नहीं कर रहा है।
लैपटॉप के मदरबोर्ड में लगे कपैसिटर शार्ट या लीक हो सकते है। (खासकर सप्लाई पथ पर लगे कपैसिटर )
लैपटॉप ने लगा सीपीयू (प्रोसेसर) खराब है। लैपटॉप में वीजीए चिप शार्ट हो सकती है
लैपटॉप में लगा ग्राफिक्स कार्ड या चिप खराब हो सकता है।

More Stories
Amazon Sale में OPPO Reno16c 5G पर 29% छूट, 7,000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत जानें
भारत में Starlink की जरूरत क्यों? ₹399 के Jio Fiber और ₹5,000 के सैटेलाइट इंटरनेट में समझें अंतर
सर्दियों में AC का यह मोड करेगा कमाल, बिना कूलिंग के हटेगी धूल और बिजली का बिल भी रहेगा कम