मंडला/जबलपुर
आदिवासी बाहुल्य जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना मोहगांव अंतर्गत बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गिठार ,पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुनु एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सिंगारपुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन , व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व , एनीमिया की पहचान, सुरक्षित स्तनपान एवं विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर समय अनुकूल गतिविधि विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में शाला के शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित हुई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत समस्त बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण किए गए एवं सेनेटरी नैपकिन के उपयोग को बढ़ावा देने एवं सेनेटरी नैपकिन के निपटान के संबंध में बालिकाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगांव की पर्यवेक्षक श्रीमती विनीता यादव, श्री मति संगीता मरावी , श्री मति नीतू उनके, श्रीमती अंजना कोष्टा के द्वारा किया गया।

More Stories
2500 CCTV कैमरे, 9 राज्यों में तलाश और 100 लोगों से पूछताछ… एक महीने बाद आगरा से पकड़ा गया पूर्व IAS का हत्यारोपी
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई
एमपी ट्रांसको ने सुठालिया में ऊर्जीकृत किए दो नए 132 केवी सर्किट : ऊर्जा मंत्री तोमर