हरिद्वार
एक बार फिर राष्ट्रीय गौरव के क्षण के स्वागत के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय सज-धज कर तैयार हो रहा है। दो नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिले का प्रशासन और पुलिस अमला सतर्कता और समन्वय के उच्चतम स्तर पर जुट गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पतंजलि योगपीठ विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन पर निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाए। एक नवंबर को कार्यक्रम की पूर्ण रिहर्सल होगी, ताकि वास्तविक दिन पर सभी व्यवस्थाएं सटीक और समयबद्ध रूप से क्रियान्वित की जा सकें। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और प्रोटोकाल के अनुरूप किए जाएं।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की योजना तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा तथा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार निर्विकार सिंह मौजूद रहे।

More Stories
बेंगलुरु खदान हादसा: ग्रेनाइट चट्टान गिरने से 6 मजदूरों की मौत, मृतकों में MP के 5 और छत्तीसगढ़ का 1 श्रमिक
‘छोटी बहन’ कहकर PM मोदी ने किया स्वागत, भारत-जापान के बीच फार्मा, डिफेंस और टेक्नोलॉजी पर बड़ी डील
ISRO Headquarters Bomb Threat: बेंगलुरु मुख्यालय खाली, धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी