नई दिल्ली
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने छठ से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने कभी दावा नहीं किया कि यमुना साफ है या पानी पीने लायक है लेकिन इस साल छठ वहां हो सकती है। कपिल मिश्रा रविवार को क्राउन प्लासा और वसुदेव घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्ट और अरविंद केजरीवाल पर भी जोरदार निशाना साधा। कपिल मिश्रा ने कहा, भाजपा ने कभी यह दावा नहीं किया कि यमुना साफ है या इसका पानी पीने योग्य है, लेकिन छठ पूजा की जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा, दिल्ली सरकार ने भव्य छठ पूजा की तैयारी कर ली है। पिछली सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इस बार छठ पूजा यमुना घाट पर ही होगी। कपिल मिश्रा ने पूछा,मैं अरविंद केजरीवाल से पूर्वांचल के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों के बारे में पूछना चाहता हूं। उन्होंने पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने ऐसा क्यों किया? इस बार पूजा इतनी अच्छी तरह से कैसे हो रही है?
इस बीच, क्राउन प्लाजा के पास तैयारियों का जायजा लेते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, मैं यहां घाटों की तैयारी का जायजा लेने आया हूं और कुछ इंतजाम हैं जो हमें अगले कुछ घंटों में जल्दी से करने होंगे। वे सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल को ही दोष दे रहे होंगे, क्योंकि पिछले 11 सालों से उनकी ही सरकार थी। यमुना नदी की पिछले साल की स्थिति और इस साल की स्थिति की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा अंतर है।

More Stories
जमीन-जायदाद के मामलों में बड़ा बदलाव, धारा 116 पोर्टल से ऑनलाइन होगा भूमि बंटवारा
कानपुर के घाटमपुर में बनेगा टेक्सटाइल मशीनरी पार्क, हजारों रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद
Delhi Teachers Transfer Policy: शिक्षकों के तबादले को लेकर नई नीति लाएगी सरकार, जल्द हो सकती है घोषणा