भोपाल
सीएम हेल्पलाइन में जन शिकायतों का समाधान करने में योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विभाग ने ग्रेड ए पाकर 93.2 प्रतिशत स्कोर किया है जबकि ऊर्जा विभाग ने 90.26% के साथ दूसरे स्थान पर एवं नगरीय विकास एवं आवास विभाग 89.35 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पर है। योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग को 1869 शिकायतें मिली जिसमें संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का प्रतिशत 54.64% रहा और 50 दिन से अधिक शिकायतों का प्रतिशत 8.68 प्रतिशत और गुणवत्ता से बंद शिकायतों का प्रतिशत 10 रहा। नोट अटेंडेंट शिकायतों का प्रतिशत 9.88 रहा। इस प्रकार ए रेटिंग के साथ योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग प्रथम स्थान पर रहा।

More Stories
MP का तामिया दे रहा पहाड़ों और बारिश का ट्रिपल डोज, 3 दिन की छुट्टी के लिए है परफेक्ट डेस्टिनेशन
MP के 34 हजार से ज्यादा आदिवासी घरों में पहुंचेगी स्थायी रोशनी, ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताई बड़ी उपलब्धि
‘वंदे मातरम्’ का इतिहास: राष्ट्रगीत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जो हर भारतीय को जानने चाहिए