उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर महिदपुर में तहसील में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। विसर्जन के दौरान लव जिहाद की झांकी दिखाए जाने पर दो पक्षों में पथराव हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग करके स्थिति को नियंत्रण में लिया।
शुक्रवार को दुर्गेश्वरी सिद्धिविनायक गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि सवारी में लव जिहाद की झांकी दिखाने पर विवाद हो गया। झांकी का विरोध करते हुए मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। तभी दोनों पक्षों में पथराव होने लगा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जमा भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। बताया जा रहा है कि गणेश जी की सवारी हर साल निकलती है।

More Stories
30 जुलाई की छुट्टी का ऐलान, आम लोगों के लिए नहीं… सिर्फ इन लोगों पर लागू होगा सरकारी आदेश
भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित, गुजरात और मुंबई में ट्रेनें रद्द, बस ऑपरेटरों ने बढ़ाए किराए
सावन-भादौ में महाकाल दर्शन का रिकॉर्ड क्रेज, 95 हजार श्रद्धालुओं की रोज एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर नया ट्रैफिक प्लान