विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित
जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकों में करेंगे प्रतिभाग
लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरकारों ने ईंधन बचाने, काफिला कम करने आदि की पहल को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों को फ्लीट को 50 प्रतिशत कम करने का फैसला किया है। अब इसी क्रम में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने परिषद की संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण के समस्त कार्यक्रमों को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
यह जानकारी विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संसदीय समितियों की बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।

More Stories
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 4.60 लाख छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची स्कॉलरशिप; जानें किसे कितना मिला
भारतीय साइक्लिंग को बड़ी उपलब्धि, पुणे में 2032 UCI Road World Championships का होगा आयोजन
मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम, दानिश आजाद अंसारी ने कही बड़ी बात