भोपाल
एम्स भोपाल में 30वां किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा। अंतिम अवस्था की किडनी बीमारी से जूझ रहे मरीज को नई किडनी लगाई गई। सघन निगरानी में इलाज के बाद मरीज को पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मरीज को प्रत्यारोपण से पहले लंबे समय से हफ्ते में दो बार डायलिसिस करवाना पड़ रहा था। अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें आपात स्थिति में एम्स में भर्ती किया गया था। जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनियां गंभीर रूप से खराब हो चुकी हैं। इसके बाद ट्रांसप्लांट ही एकमात्र रास्ता बचा था।

More Stories
ग्वालियर में त्योहार से पहले बड़ी बरामदगी, 600 किलो विस्फोटक सामग्री पकड़ी; कार्बाइड गन पर पहले ही लग चुका है बैन
कचरा निपटान में सुस्त रफ्तार पर निगम की सख्ती, 6 महीने में आधा लक्ष्य भी पूरा नहीं, कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी
पुरखों से मिले देसी बीजों को सहेजकर रख रहीं बिरमतिया बैगा