मुंबई
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर मंगलवार शाम अचानक आए नेटवर्क व्यवधान के कारण चेक-इन प्रक्रिया बाधित हो गई। शाम करीब 7:05 बजे शुरू हुई इस तकनीकी समस्या से लगभग 50 मिनट तक डिपार्चर हॉल में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस गड़बड़ी के चलते एअर इंडिया की 11 और इंडिगो की 3 उड़ानों की चेक-इन प्रक्रिया प्रभावित हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्थिति संभालने के लिए तुरंत मैनुअल व्यवस्था लागू की। हालांकि, एयरपोर्ट संचालक के अनुसार उड़ानों के समग्र संचालन पर इसका कोई व्यापक असर नहीं पड़ा है।

More Stories
अखिलेश यादव पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने साधा निशाना
अखिलेश यादव पर अनिल राजभर का तीखा हमला, PDA पर उठाए सवाल
22.61 लाख अधिक किसान लाभान्वित, सपा सरकार के कार्यकाल में 14.87 लाख किसान हुए थे लाभान्वित