भोपाल
संरक्षण समिति(रजि)" के बैनर तले टॉप एन टाउन चौराहे पर न्यूमार्केट के व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, साथ ही साथ व्यापारियों ने भारत सरकार से आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार करने की पुरजोर मांग की ।
न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के श्री सतीश कुमार गंगराड़े, पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता, अजय देवनानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ न्यू मार्केट आए भोपाल के नागरिकों ने भी कैंडल मार्च में कैंडल जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, एवं घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
आतंकवादियों की इस कायराना हरकत के बाद भोपाल के सभी नागरिकों सहित न्यू मार्केट के व्यापारियों में भी आक्रोश व्याप्त है और व्यापारी यह चाहते हैं कि भारत सरकार बालाकोट एवं उरी वाली घटनाओं के बाद हुई एयर स्ट्राइक एवं सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही इस बार कड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई की जाए।

More Stories
श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में भोपाल में गुप्त श्रीविद्या साधना, जुटेंगे 1100 वैदिक आचार्य
‘शस्त्र-पूजन शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक’, विजयादशमी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
1600 करोड़ के भोपाल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का बदला प्लान, फंड जुटाएगी SPV