नई दिल्ली
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने मंगलवार को कहा कि ग्रेटर नोएडा में सात से 13 अगस्त तक होने वाली सब-जूनियर (अंडर-15) राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 400 लड़के और 300 लड़कियों सहित 700 से अधिक मुक्केबाज भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 भार वर्ग में किया जाएगा। हरियाणा लड़कियों के वर्ग में जबकि चंडीगढ़ लड़कों के वर्ग में गत विजेता है। राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप से पहले इस साल के शुरू में पुरुष, महिला और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
मुक्केबाज विश्व मुक्केबाजी के तकनीकी नियमों के तहत प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें 1.5 मिनट के तीन राउंड होंगे तथा राउंड के बीच में एक मिनट का विश्राम होगा। प्रतियोगिता में 10 अंकों की स्कोरिंग प्रणाली अपनाई जाएगी।

More Stories
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, टीम इंडिया के सामने होगी खिताब बचाने की चुनौती
एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा बरकरार, 12 गोल्ड समेत 48 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचा देश
नरी गांव के राम रतन सिंह का कमाल, एशियन पैरा गेम्स में डिस्कस थ्रो में हासिल किया रजत पदक