लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया. युवतियों ने हसीब नाम के ऑटो चालक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर को रात लखनऊ के पारा इलाके में आरोपी हसीब का एनकाउंटर कर दिया. इस एनकाउंटर में हसीब के पैर में गोली जा लगी. इसके बाद पुलिस हसीब को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई और उसको भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी हसीब के पास से तमंचा, कारतूस और ऑटो बरामद किया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां लखीमपुर जिले की रहने वाली थीं और परीक्षा देने जा रही थीं।
यूपी पुलिस की परीक्षा देने जा रही थीं लड़कियां
दोनों लड़कियों को लखनऊ में ट्रेन से उतर कर रायबरेली बस से जाना था. रेलवे स्टेशन से बस अड्डे तक के लिए दोनों युवतियां हसीब के ऑटो में बैठी थीं. इस दौरान आरोपी हसीब उनको बस अड्डे न ले जाकर एक सुनसान इलाके में लेकर चला गया. जहां उसने दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ की. वहीं जब युवतियों ने विरोध करना शुरू किया तो आरोपी हसीब ने उनकी पिटाई कर दी. इस दौरान युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. फिर आरोपी हसीब मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी हसीब का किया एनकाउंटर
इसके बाद दोनों पीड़िता नजदीकी थाने पहुंचीं. फिर पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कराई और परीक्षा के लिए रायबरेली भेजा. पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज की मदद लेकर आरोपी हसीब की पहचान की और देर रात पुलिस की घेरेबंदी में फंस गया. इस दौरान उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और गोली हसीब के पैर में जा लगी. बताया जा रहा है कि आरोपी हसीब पहले भी हरदोई में दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।

More Stories
वाराणसी में घर के अंदर चल रही थी हथियार फैक्ट्री, छापेमारी में बड़ा खुलासा
योगी के 1.27 करोड़ वोट कटने के दावे के बाद BJP अलर्ट, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव, बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला