लखनऊ
उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) का पदभार ग्रहण करने के पश्चात मोहसिन रज़ा जी ने आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय धर्मपाल सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मोहसिन रज़ा जी ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर प्रदेश संगठन महामंत्री जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए आयोग की भूमिका और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।

More Stories
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरी में पहले मिलेगी अस्थायी नियुक्ति; गंभीर अपराधियों पर रोक
IIPA की यूपी शाखा बनी ‘बेस्ट परफॉर्मिंग ब्रांच’, मिला राष्ट्रीय सम्मान
अब तीन साल से ज्यादा एक ही थाना-चौकी पर नहीं रह पाएंगे पुलिसकर्मी, पूरे प्रदेश से मांगा गया है ब्योरा