भोपाल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बुधवार को विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। लाभांवित परिवारजन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य शासन का आभार व्यक्त किया।
मंत्री काश्यप ने सहायक ग्रेड वर्ग-3 के पद पर सर्वश्री शुभम सोनकर, जकाउल्ला और सुश्री समृद्धि शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। लोकेश मोहार को भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त संचालक अंबरीश अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
खंडवा के डायल-112 हीरोज रात में घर की राह भटके दो मासूमों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
विगत 15दिनों में लगभग 2करोड़ 46 लाख रूपएसे अधिक चोरी गई संपत्ति एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन और अन्य सामग्री जब्त
संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के अभिमुखीकरण समारोह ‘आरंभ’ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिल्पकारों को किया सम्मानित