एमसीबी
अस्मिता सिटी इलेक्ट्रिक महिला प्रीमियर लीग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 28 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में केवल 19 वर्ष तक की बालिकाएं ही भाग ले सकेंगी। आयोजन में महिला कबड्डी टीमों को आमंत्रित किया गया है, जिससे उभरती हुई महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जा सके। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने सभी पात्र टीमों से समय पर खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में पंजीकरण कराने और आयोजन स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।

More Stories
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित समारोह में होंगे शामिल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे अध्यक्षता
स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा