एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी
विधायक अनुपस्थिति में अब श्री रवि गुप्ता निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका
एमसीबी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत समस्त प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु क्षेत्र की विधायक महोदया रेणुका सिंह द्वारा श्री रवि कुमार गुप्ता, पिता श्री पिताम्बर प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम केल्हारी, मोबाइल नंबर 7999526443 को उनका विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक महोदया की अनुपस्थिति में श्री रवि कुमार गुप्ता विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों में उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को सूचनार्थ अवगत कराया गया है ताकि प्रशासनिक समन्वय एवं कार्यक्रमों का संचालन निर्विघ्न रूप से किया जा सके।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
प्रदेश में धमतरी जिला अव्वल; 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे पूरा, 63 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार
मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन