जमशेदपुर
झारखंड के जमशेदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बोरा गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के बागबेड़ा थाना अंतर्गत एडल झोपड़ी बस्ती का है। बताया जा रहा है कि यहां अचानक बोरा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते- देखते बोरा गोदाम धूं- धूं कर जल उठा। गोदाम के ठीक सामने रह रहे और बस्ती के लोगों ने बाल्टी एवं पाइप लगाकर आग को बुझाया। आग लगने की घटना की जानकारी गोदाम मालिक राजू कुमार साहू को फोन से दी।
बोरा गोदाम में आग और धुंआ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग की टीम राजू कुमार साहू के गोदाम तक नहीं पहुंच पाई क्योंकि गलियां संकीर्ण होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

More Stories
मासूम इंदुनाथ को मिला आयुष्मान कार्ड, नेहा को मिला श्रम कार्ड
मंत्री दयाल दास बघेल ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष को किया सम्मानित मांडल राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री ने कहा-जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत