नई दिल्ली
सांसद में आज राहुल गांधी ने कहा कि खादी देश के लोगों की भावना है। इससे हमारे पहरावे से भारतीयता की झलक दिखती है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए भारतीय संस्कृति और विविधता को वस्त्रों के माध्यम से समझाया। उन्होंने खादी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा है। राहुल गांधी ने भारतीय परिधानों की विविधता का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र की पहचान उसके अलग-अलग कपड़ों से होती है।
उन्होंने असमिया गमछे से लेकर दक्षिण की कांचीपुरम साड़ी तक के उदाहरण दिए और कहा कि ये सभी वस्त्र दिखाते हैं कि देश के सारे धागे एक जैसे हैं। उन्होंने भारत को एक उपमा देते हुए कहा कि हमारा देश 150 करोड़ लोगों से बना एक फैब्रिक (कपड़ा) की तरह है। उनका आशय था कि विभिन्नता होने के बावजूद हम सब एक साथ जुड़े हुए हैं।

More Stories
कर्नाटक में सरकारी बसों की बदहाल हालत पर बवाल, हेडलाइट बंद तो मोबाइल टॉर्च से चला सफर; KKRTC घिरी
तृणमूल कांग्रेस में उथल-पुथल: पुराने मंत्रिमंडल का लगभग अंत, संगठनात्मक संकट गहराया
एनडीए में एकजुटता पर जोर, सीट बंटवारे पर चर्चा नहीं; लखनऊ में हुई अहम बैठक