नई दिल्ली
स्मृति मंधाना (117) और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को 102 रन के विशाल अंतर से मात दी। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 49.5 ओवर में 292 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 190 रन पर ढेर हुई। इस जीत के साथ ही भारत ने मौजूदा सीरीज में 1-1 की बराबरी की। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच शनिवार को खेला जाएगा।

More Stories
गौतम गंभीर से ऊपर होगी VVS लक्ष्मण की भूमिका! BCCI देने जा रहा बड़ा पद, जानें क्या होगा काम
दिल्ली में BWF World Championships की तैयारी पूरी, कबूतरों पर कंट्रोल और बंदरों की निगरानी के लिए हाईटेक प्लान
Cristiano Ronaldo Divorce Deal: पत्नी जॉर्जिना को ₹1.10 करोड़ महीना और ₹53 करोड़ का बंगला? जानें पूरा मामला