लखीमपुर खीरी
यूपी के लखीमपुर खीरी में एक जीजा ने अपनी साली संग सारी हदें पार कर डालीं। जीजा ने पहले तो उसके साथ संबंध बनाए। साली जब प्रेग्नेंट हुई तो साथ रखने से मना कर दिया और एक खौफनाक कांड कर डाला। जीजा की इस हरकत के बाद साली की तबीयत बिगड़ने लगी। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई तो पिता के साथ उसके घर भेज दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने युवती का विसरा सुरक्षित कर लिया है। मौत का स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। पर आशंका जताई जा रही है कि गर्भपात के बाद संक्रमण से उसकी मौत हुई है। मझगई पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर का इंतजार है। पुलिस ने उसके जीजा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
मझगईं थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ की थी। उसकी बड़ी बेटी बीमार चल रही थी तो उसकी 21 वर्षीय छोटी बहन अपने जीजा के घर रहने चली गई। आरोप है कि जीजा ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब जीजा को हुई तो उसने गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद से युवती बीमार रहने लगी। जीजा ने उसका इलाज कराया। लेकिन जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो वह अपने पिता के घर थाना मझगईं आ गई। यहां 17 जून को उसकी मौत हो गई।
गुरुवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण संक्रमण होना बताया गया है। डॉक्टर ने विसरा भी प्रिजर्व किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि एसपी संकल्प शर्मा ने की। एसपी ने बताया कि गर्भपात की वजह से युवती को संक्रमण हुआ था। जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने आरोपी जीजा अखिलेश को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली थी। एसपी ने बताया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
तेजाब पिलाने की बात निकली अफवाह
सोशल मीडिया पर युवती को तेजाब पिलाए जाने की बात लिखी जा रही है। हालांकि युवती की मां उसे दवा के साथ जहर दिए जाने की बात कह रही थी। उसने यह बात वीडियो में भी कही। साथ ही दामाद के घरवालों पर भी साजिश में शामिल होने की बात कही। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से यह साफ हो गया कि युवती के पेट में तेजाब जैसी चीज नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत का कारण संक्रमण बताया गया है। डॉक्टर ने बिसरा भी सुरक्षित किया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

More Stories
ताजमहल के अंदर मंदिर होने के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सर्वे की मांग वाली याचिका से बढ़ी हलचल
सोनभद्र प्रशासन का बड़ा फैसला, नदियों-तालाबों में 31 अगस्त तक Fishing Ban लागू
समलैंगिक संबंध का झांसा, फिर ब्लैकमेल! मथुरा पुलिस ने पकड़ा शातिर गैंग, शर्म के कारण चुप रहते थे पीड़ित