इंदौर.
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेल खंड पर फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो और तीन पर निर्माण कार्य के लिए ब्लाक प्रस्तावित है। इस कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक लक्ष्मीबाई नगर से चलने वाली लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी।
यह ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक अमृतसर से चलने वाली अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, एक सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऊना हिमाचल से चलने वाली ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी। रेलवे के अनुसार इंदौर से चलने वाली उक्त ट्रेनों के यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी ले लें। इसके अलावा अतिरिक्त कोई बदलाव नहीं किया गया है।

More Stories
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति का महा-वृक्षारोपण अभियान: मध्य प्रदेश में 3000 और छत्तीसगढ़ में 1000 पौधे रोपे गए
जलस्तर बढ़ने से बाणसागर बांध पर अलर्ट, शहडोल में खोले गए 8 गेट
मंदाकिनी की तबाही के बाद बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, NH पर आवागमन प्रभावित