अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दोहरे हत्यकांड का मामला सामने आया है. यहां सनकी पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी और एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति मनोज मांझी को गिरफ्तार किया है. मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है.
दरअसल, 4 अप्रैल की शाम जब आरोपी मनोज घर लौटा तो वहां मौजूद उसकी पत्नी फुलकुंवर और लक्ष्मण मांझी को देखकर वह आग बबूला हो गया. आरोपी को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक गहराया तो वह अपना आपा खो बैठा और टांगी से दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौत हो गई.
गौरतलब है कि दरअसल मनोज मांझी ने पहली पत्नी की मौत के बाद फुलकुंवर मांझी के साथ दूसरी शादी की थी. लक्ष्मण मांझी पहली पत्नी का चाचा था. मनोज को शक था कि लक्ष्मण मांझी और उसकी दूसरी पत्नी फुलकुवंर मांझी के बीच अवैध संबंध है. इसी शक में आरोपी मनोज ने दोनों की हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में मनोज मांझी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का आरोपी गांव में घूम रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनोज मांझी को गिरफ्तार किया. साथ ही घटना में प्रयुक्त टांगी भी जब्त किया. आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया.

More Stories
देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू
मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
पीएम सूर्य घर योजना से बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने कृष्ण कुमार गुप्ता, बिजली बिल के खर्च में मिली राहत